- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: मेयर के...
Lucknow: मेयर के सम्मान में व्यापार मंडल ने किया जोरदार अभिनंदन

लखनऊ: रविवार लखनऊ व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह व्यापार मण्डल कार्यालय लाटूस रोड पर सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मेयर सुषमा खर्कवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं मंच का संचालन वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा तथा महामंत्री अनुराग मिश्र ने स्वागत कर किया।
चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता महामंत्री अनुराग मिश्र जितेन्द्र सिंह चौहान ने महापौर जी को अंग वस्त्र एवं मोमेन्टो पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ को देश में तीसरा स्थान मिला है यह लखनऊ का गौरव है इसके पीछे मेयर का मजबूत नेत्रत्व एवं मार्गदर्शन है।
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने लखनऊ शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर महापौर एवं नगर आयुक्त को हार्दिक बधाई दी। यह हम सभी लखनऊ वासियों के लिए गर्व की बात है कि हमारा शहर देश के स्वच्छ शहरों में तीसरे पायदान पर है। इस उपलब्धि के लिए हम एवं व्यापारी समाज आपका और नगर आयुक्त के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।





