- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: देर रात पुलिस...

x
"पीड़ित ने सुबह बाइक गायब देखी और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी"
लखनऊ: अलीगंज इलाके में देर रात चोरों ने गोयल चौकी से कुछ ही दूरी पर खड़ी बुलेट बाइक पर हाथ साफ कर दिया। दावा किया जाता है कि पुलिस देर रात गश्त पर रहती है, लेकिन इस चोरी की भनक तक नहीं लगी। घटना का पता तब चला जब पीड़ित ने सुबह बाइक गायब देखी और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।
पीड़ित आशुतोष गुप्ता, जो अलीगंज के सेक्टर-ओ में रहते हैं, ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी की रात उन्होंने अपनी बुलेट (UP 32 HU 2090) घर के बाहर खड़ी की थी। लेकिन 25 फरवरी की सुबह जब वह जागे, तो बाइक गायब थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद अलीगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। चोरी की वारदात पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, खासकर तब जब बाइक चौकी से थोड़ी ही दूरी पर चोरी हुई।
Tagsलखनऊदेर रातपुलिसचौकीबुलेटचोरीगश्तसवालक्राइम न्यूज़Lucknowlate nightpolicepostbullettheftpatrolquestioncrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





