- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: ऐशबाग में...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: ऐशबाग में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल मौजूद
Tara Tandi
11 May 2025 11:46 AM IST

x
Lucknow लखनऊ: ऐशबाग में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम मंगलवार के बाद पुलिस बल मिलते ही ध्वस्तीकरण अभियान चलाएगा। रामलीला मैदान के पास स्थित रस्तोगी इंटर कॉलेज और मूक बधिर कॉलेज के पास फुटपाथ और सड़क पर कब्जा करके लोगों ने पक्के निर्माण कर लिए हैं। पिछले महीने नगर निगम जोन 2 कार्यालय की टीम ने करीब 35 झुग्गियां और पक्के निर्माण बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिए थे। कई अवैध कब्जेदारों ने स्वयं निर्माण हटा लेने और सामान निकालने के लिए नगर निगम से समय मांगा था।
निर्माण ध्वस्त होने के बाद भी कई कब्जेदार फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे हैं। करीब 25 निर्माण और तोड़े जाने हैं, लेकिन ये अवैध कब्जेदार जगह खाली नहीं करना चाहते हैं। नगर निगम की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ कुछ कब्जेदार हाईकोर्ट गए थे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। अब नगर निगम बुधवार को कार्यालय खुलने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पुलिस बल की मांग करेगा। जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी का कहना है कि जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर शुरू की जाएगी। इसके लिए पर्याप्ल पुलिस बल विशेषकर 50 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की मांग की जाएगी। क्योंकि पिछले हफ्ते चलाये गए अभियान के दौरान नगर निगम की टीम को महिलाओं और अवैध कब्जेदारों ने घेर लिया था। इसके कारण टीम एक निर्माण ही ध्वस्त करके वापस लौट गयी थी।
TagsLucknow ऐशबागअवैध निर्माणचला बुलडोजरभारी पुलिस बल मौजूदLucknow Ashbaghillegal constructionbulldozers ranheavy police force presentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





