- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: BSA ने...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: BSA ने लापरवाही पर दो शिक्षिकाओं को निलंबित किया
Admindelhi1
22 April 2025 12:16 PM IST

x
"लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते निलंबित"
लखनऊ: मोहनलालगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिर्स में तैनात दो शिक्षिकाओं को लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राम प्रवेश ने सोमवार को यह कार्रवाई की।
निलंबित शिक्षिकाओं में संध्या देवी और रीना देवी शामिल हैं। बीएसए के अनुसार, संध्या देवी पर समय से स्कूल न आने, विद्यालय में गाली-गलौज करने और गुस्से में आकर उपस्थिति पंजिका को फाड़ देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।
वहीं, रीना देवी पर स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर बच्चों को बाहर धूप में बैठाने और शिक्षण कार्य में बाधा डालने के आरोप साबित हुए। दोनों मामलों की जांच खंड शिक्षा अधिकारी से कराई गई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बीएसए ने तत्काल प्रभाव से दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
TagsलखनऊBSAलापरवाहीदो शिक्षिकाओंनिलंबितमोहनलालगंज क्षेत्रप्राथमिकविद्यालयसिर्सLucknownegligencetwo teacherssuspendedMohanlalganj areaprimary schoolSirsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





