- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: महिला से...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: महिला से दुष्कर्म के मामले में जेठ और देवर को किया गिरफ्तार , पति फरार
Tara Tandi
23 Jan 2025 11:01 AM IST

x
Lucknowलखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार जेठ और देवर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति अब भी फरार है। ईस्ट पुरानी दिल्ली निवासी पीड़िता ने 9 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी।en
आरोप लगाया था कि उसके पति समेत दो भाइयों ने नौकरी दिलाने के बहाने सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित अपने किराये के मकान में बुलाया था। यहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। तीनों ने बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने के नाम पर भी कई बार रेप को अंजाम दिया।
आरोपितों ने गर्भवती हो जाने पर गर्भपात भी करा दिया। साथ ही देह व्यापार करने के लिए भी दबाव बनाया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि रेप के मामले में फरार चल रहे पीड़िता के देवर और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि उसके पति की तलाश जारी है।
TagsLucknow महिला दुष्कर्ममामले जेठ देवर गिरफ्तारपति फरारLucknow woman rapedbrother-in-law and brother-in-law arrestedhusband abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





