उत्तर प्रदेश

Lucknow: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tara Tandi
18 Aug 2024 1:50 PM IST
Lucknow:  पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
Lucknow लखनऊ । आम की बाग में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आत्महत्या या हत्या की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस टीम ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। यह घटना पारा थाना क्षेत्र के न्यू काशीराम कॉलोनी के पास की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मनीष गौतम के रूप में हुई है। मृतक पारा के हंसखेड़ा न्यू काशीराम कॉलोनी का रहने वाला था।
Next Story