उत्तर प्रदेश

Lucknow: डिंपल यादव के खिलाफ BJP का पोस्टर हमला

Admindelhi1
29 July 2025 3:38 PM IST
Lucknow: डिंपल यादव के खिलाफ BJP का पोस्टर हमला
x
"सियासी तापमान चढ़ा"

लखनऊ: सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ मौलाना साजिद रशीदी की अपमान जनक टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान जारी है। भाजपा समेत एनडीए के घटक दलों ने सोमवार को बयान को लेकर संसद भवन के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सांसद इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच लखनऊ में एक पोस्टर लगाकर भाजपा ने अखिलेश की आलोचना की है।

दरअसल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंश के नाम से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में ये भी लिखा है- “पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा कैसे करेंगे? धिक्कार है अखिलेश जी…” इस पोस्टर में सबसे ऊपर मौलाना साजिद रशीदी की विवादित टिप्पणी को भी लिखा गया है। ऐसे पोस्टर शहर के कई चौराहों पर लगाए गए हैं। बता दें कि डिंपल यादव के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

इससे पहले सोमवार को मौलाना के खिलाफ एफआईआर पर डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी थी। संसद भवन परिसर में उन्होंने कहा था- “जो हो रहा है, वह अच्छा है, एफआईआर दर्ज होना अच्छी बात है। बेहतर होता अगर वे मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ घटनाओं के समय ही विरोध करते। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भाजपा नेताओं ने हमारे सशस्त्र बल अधिकारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, बेहतर होता अगर वे इसके खिलाफ खड़े होते।”

Next Story