- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: रोडवेज में...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: रोडवेज में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, 5000 कंडक्टर पदों पर भर्ती शुरू
Tara Tandi
5 April 2025 3:10 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : रोडवेज में संविदा कंडक्टर बनने वाली महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। राज्य सड़क परिवहन निगम 21 क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन कर महिला परिचालकों की अनुबंध पर भर्ती करेगा। लगभग 5 हजार महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जायेगा। महिला अभ्यर्थियों के अनुबंध के लिए उनका उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और कौशल विकास मिशन का सदस्य होना या एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनसीसी, स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए इण्टरमीडिएट की योग्यात के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों को इण्टरमीडिएट में प्राप्ताकों की मेरिट निर्धारित करते हुए सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इण्टरमीडिएट में प्राप्तकों पर 05 प्रतिशत का वेटेज भी दिया जाएगा। महिला परिचालकों को संविदा चालकों,परिचालकों के लिएअनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जायेगा। महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जायेगा।
8 अप्रैल से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन
परिवहन मंत्री ने बताया कि महिला परिचालक पद पर भर्ती के लिए परिवहन निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 08 अप्रैल से 17 अप्रैल तक अलग-अलग तिथियों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। 8 अप्रैल को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी, 11 अप्रैल को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़, 15 अप्रैल, 2025 को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज,17 अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ,गोरखपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उक्त रोजगार मेला जो फरवरी में होना था, महाकुम्भ-2025 मेले के समयावधि के मध्य में पड़ने के कारण नहीं हो सका। रोजगार मेले के साथ-साथ निगम की बेवसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन ऐप्लीकेशन का क्षेत्रवार पृथक-पृथक लिंक भी प्रोवाइड कराया जाएगा। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जाएगा।
TagsLucknow रोडवेजमहिलाओं बड़ी सौगात5000 कंडक्टर पदोंभर्ती शुरूLucknow Roadwaysbig gift for women5000 conductor postsrecruitment startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





