उत्तर प्रदेश

Lucknow: अधिकारियों के लग्जरी वाहनों पर रोक

Admindelhi1
29 March 2025 3:35 PM IST
Lucknow: अधिकारियों के लग्जरी वाहनों पर रोक
x
नगर निगम और एलडीए में लिये गये बड़े निर्णय

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने शनिवार को बड़े निर्णय लिये है। नगर निगम के नगर आयुक्त ने बड़ा निर्णय लेते हुए अधिकारियों के लग्जरी वाहनों पर रोक लगा दी है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लग्जरी वाहनों पर रोक लगाने का निर्णय किया गया है। अधिकारी वर्ग के लिए पहले से सुनिश्चित की गयी बोलेरो वाहन का उपयोग करने की अनुमति दी गयी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर एलडीए के भवन में प्रवेश के लिए विजीटर पास जारी किया जायेगा।

इस विजीटर पास के माध्यम से एलडीए भवन में प्रवेश मिलेगा। इसके अतिरिक्त एलडीए भवन में बिना कार्य आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखने के लिए सचल दल का गठन होगा। सचल दल अपनी रिपोर्ट सीधे उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को ​देगा। संदिग्ध व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल ही कार्रवाई होगी।

Next Story