उत्तर प्रदेश

Lucknow: एरा मेडिकल कॉलेज में लोकतंत्र पर जागरूकता कार्यक्रम

Admindelhi1
23 Jan 2026 9:55 PM IST
Lucknow: एरा मेडिकल कॉलेज में लोकतंत्र पर जागरूकता कार्यक्रम
x

लखनऊ: एराज लखनऊ मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गयी।

कॉलेज के प्रधानाचार्य व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. जमाल मसूद ने सभी विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों व छात्रों को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रो. जमाल मसूद ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि सभी को मतदान कर एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।

इस मौके पर प्रो. अपर्णा मिश्रा, प्रो. तारिक हुसैन, प्रो. भारती निगम, डॉ. गजाला आफरीन, डॉ. फारिहा फातिमा, डॉ. प्रियंका पाण्डेय, डॉ. मोईनुद्दीन, डॉ. जफर अमीर जैदी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार जेठूराम, रिसर्च कोआर्डिनेटर बिलाल अहमद, राजवीर सिंह, रूपेश वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, जीना बेगम, सविता गौतम, महविश मेहदी और नेहा श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Next Story