उत्तर प्रदेश

Lucknow: मदद के बहाने मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास

Tara Tandi
5 May 2025 11:01 AM IST
Lucknow: मदद के बहाने मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास
x
Lucknow लखनऊ: नगराम इलाके में चाची के घर टीवी देखकर लौट रही किशोरी से गांव में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने मदद के बहाने घर में बुलाया और फिर गलत काम करने की कोशिश की। किशोरी आरोपी के हाथ पर दांत काटकर भाग गई। रविवार को पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि 15 वर्षीय बेटी शनिवार दोपहर घर के पास रहने वाली चाची के घर गई थी। टीवी देख कर लौट रही किशोरी को आलोक उर्फ सिद्धार्थ ने चारपाई बिछाने में मदद के बहाने से घर बुलाया। आरोपी के मंसूबों से अंजान किशोरी मदद के लिए मकान में पहुंची तो आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर किशोरी को पीटा। आलोक से बचने के लिए किशोरी ने उसके हाथ पर काट लिया। फिर धक्का देकर मकान से बाहर भाग निकली। हांफ्ते हुए घर लौटी बेटी की हालत देख मां के पूछताछ करने पर आरोपी की ओछी हरकत का पता चला। एसओ नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि रविवार को महिला ने तहरीर दी। जिसके आधार पर आलोक के खिलाफ दुराचार का प्रयास, मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
Next Story