- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: महिला...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: महिला दुकानदार से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
Tara Tandi
13 April 2025 2:57 PM IST

x
Lucknow लखनऊ: पारा इलाके में महिला दुकानदार के साथ मीट विक्रेता ने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने रॉड से हमला कर पीड़िता का सिर फोड़ दिया। पीड़िता ने पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोसाईंगंज थाने में महिला ने गांव के युवक पर छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला बांस-बल्ली की दुकान चलाती है। पीड़िता ने बताया कि 10 अप्रैल की रात परिवार संग दुकान पर सो रही थी। करीब 2:30 बजे खटपट होने पर नींद टूटी। महिला दुकान से बाहर निकली तो मीट विक्रेता अनीस खड़ा दिखाई पड़ा। आरोपी ने महिला को अश्लील शब्द कहे। विरोध पर आरोपी मुंह दबाकर उसे घसीटते हुए नहर पुल के नीचे ले गया। अनीस ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। अनीस की इस हरकत से पीड़िता घबरा गई। मदद के लिए शोर मचाने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए सिर पर रॉड से हमला कर दिया। सिर फटने से महिला खून से लथपथ हो गई। यह देख आरोपी भाग निकला। किसी तरह घायल हालत में दुकान पर पहुंची पीड़िता ने पति को घटना की जानकारी दी। उपचार कराने के बाद पीड़िता ने पारा थाने में अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि मामले में की जांच की जा रही है।
वहीं, गोसाईंगंज बरकतनगर निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि गांव में रहने वाला कल्लू अक्सर छेड़छाड़ करता है। 9 अप्रैल की दोपहर महिला काम से जा रही थी। घर से कुछ दूर जाते ही कल्लू पीछा करने लगा। आरोपी ने महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध पर आरोपी मारपीट कर भाग गया। इंस्पेक्टर गोसाईगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
TagsLucknow महिला दुकानदारदुष्कर्म प्रयासरिपोर्ट दर्जLucknow woman shopkeeperrape attemptreport filedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





