उत्तर प्रदेश

Lucknow: आशियाना में नगर निगम टीम पर हमला, अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव

Admindelhi1
29 April 2025 4:35 PM IST
Lucknow: आशियाना में नगर निगम टीम पर हमला, अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव
x
"ट्रक ड्राइवर घायल"

लखनऊ: मंगलवार को लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हुआ। खजाना मार्केट में अवैध ठेले हटाने पहुंची नगर निगम जोन-8 की टीम पर आक्रोशित दुकानदारों ने पथराव कर दिया। इस हमले में निगम की गाड़ी का शीशा टूट गया और ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम की टीम जब खजाना मार्केट में ठेले और दुकानों को हटाने पहुंची, तो विरोध कर रहे दुकानदारों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले में निगम की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल ड्राइवर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति को काबू में लिया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

Next Story