उत्तर प्रदेश

Lucknow: आशीष तिवारी बने सहारनपुर के नए एसएसपी

Admindelhi1
30 Jun 2025 12:15 PM IST
Lucknow: आशीष तिवारी बने सहारनपुर के नए एसएसपी
x
"पांच आईपीएस के तबादले"

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को राज्य के पांच आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। सहारनपुर के एसएसपी रोहित सजवान को पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध किया है। पुलिस मुख्यालय से जारी तबादले की सूची के मुताबिक, आईपीएस एसबी शिरोडकर को पुलिस महानिदेशक, प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड की नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन का पद संभाल रहे थे।

सुजीत पाण्डेय को पीएसी मुख्यालय से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन का कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह आरके स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक एपीटीसी सीतापुर से अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय, आशीष तिवारी को पुलिस अधीक्षक, सीआईडी लखनऊ से हटाकर सहारनपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। सहारनपुर में एसएसपी पद पर कार्यरत रोहित सिंह सजवान को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

Next Story