- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: शराब को लेकर...
Lucknow: शराब को लेकर कहासुनी, दबंगों ने युवक की कर दी पिटाई

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के माढ़रमऊ कला गांव में शराब को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दो युवकों को मार पीटकर घायल कर दिया। माढ़रमऊ कला की रहने वाली राधा पत्नी स्व नटवर लाल के अनुसार 15 जुलाई को वहीं का रहने वाला धनीराम पुत्र शेरा बैठकर शराब पी रहा था।इसी बीच वहां पहुंचे अरविंद रविन्द्र व विरेन्द्र पुत्रगण रामदीन धनीराम से शराब माँगने लगे।
लेकिन धनीराम ने उन्हें शराब देने से मना कर दिया।पीड़िता का आरोप है कि इससे गुस्साए तीनो भाइयों ने मिलकर धनीराम को कट्टा चक्कू एवं बाँका से मारकर घायल कर दिया जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। इसी बीच धनीराम को मार खाता देख वहीं पर खड़ा पीड़िता का पुत्र आकाश उसे बचाने के लिए दौड़ा तो तीनो भाइयों ने मिलकर आकाश पर भी राड चक्कू एवं बाँका से हमला कर दिया।
जिससे धनीराम व आकाश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़िता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से की है।जिसपर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई कर रही है।





