उत्तर प्रदेश

Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी की दिखेगा धूम

Admindelhi1
5 Feb 2026 1:54 PM IST
Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी की दिखेगा धूम
x

लखनऊ: राजधानी एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मंच पर सुर्खियों में आने जा रही है। राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी और 1 मार्च को किया जाएगा, जिसमें देश की शीर्ष महिला तीरंदाज हिस्सा लेंगी। यह मुकाबले ऐतिहासिक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे।

इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण दीपिका कुमारी होंगी, जो विश्व चैंपियन रह चुकी हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। उनके साथ मुकाबले में कई युवा और अनुभवी तीरंदाज भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

ये दिग्गज खिलाड़ी भी लेंगी हिस्सा

प्रतियोगिता में देश की अन्य चर्चित महिला तीरंदाज भी शिरकत करेंगी, जिनमें शीतल देवी,भजन कौर,अंकिता भगत के नाम प्रमुख हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता का स्तर बेहद ऊंचा रहने की उम्मीद है।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और तीरंदाजी से जुड़े खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। आयोजन से न सिर्फ युवा खिलाड़ियों को शीर्ष खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि लखनऊ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान भी मिलेगी।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए खिलाड़ियों के चयन और तैयारी के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है। स्टेडियम में सुरक्षा और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर भी विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं।कुल मिलाकर, 28 फरवरी और 1 मार्च को लखनऊ में महिला तीरंदाजी का रोमांच अपने चरम पर देखने को मिलेगा।

Next Story