- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow :एएनटीएफ ने...
Lucknow :एएनटीएफ ने वाराणसी में किया नशीली दवा तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट वाराणसी ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 430 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 86 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के निर्देश एवं पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो0 खालीद पुत्र स्व. अब्दुल जब्बार, निवासी मंगरवाल पोस्ट बैरोली मालिक थाना सतरिक जनपद बाराबंकी, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है।
दिनांक 06 फरवरी 2026 को एएनटीएफ टीम ने थाना गोमती नगर विस्तार, कमिश्नरेट लखनऊ क्षेत्र में रामआसरेपुरवा से गीतापुरी चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर श्याम मोटर्स के सामने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 430 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाराबंकी जिले के एक व्यक्ति से हेरोइन खरीदकर लखनऊ और आसपास के इलाकों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामद माल को वह लखनऊ में बेचने के लिए ले जा रहा था।इस संबंध में थाना गोमती नगर विस्तार में मु0अ0सं0 23/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





