- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ: कोडीन सिरप मामले...

x
Lucknow लखनऊ। कोडीन सिरप मामले में लखनऊ एसटीएफ ने अमित कुमार सिंह उर्फ अमित टाटा को गिरफ्तार कर लिया है। गोमतीनगर के ग्वारी चौराहे से एसटीएफ की टीम ने अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। अमित कुमार सिंह ने पूछताछ में बताया कि आज़मगढ़ के रहने वाले विकास सिंह के माध्यम से शुभम जायसवाल से परिचय हुआ। शुभम जायसवाल का एबॉट कंपनी की फेन्सेडिल कफ सिरप का शैली ट्रेडर्स के नाम से बड़ा कारोबार रांची, झारखंड में है।
नशे के तौर पर कोडीन युक्त फेन्सेडिल कफ सिरप को लेकर धनबाद में देवकृपा मेडिकल एजेंसी फर्म बनाई गई, जिसमें गिरफ्तार अमित टाटा ने 5 लाख रुपये लगाए। उसके बदले फायदे के तौर पर 22 लाख रुपये मिले। फायदे के लालच में अमित ने बनारस में भी ड्रग लाइसेंस लेकर फर्म खुलवाई। अमित कुमार सिंह की ‘श्री मेडिकल’ के नाम से फर्म का भी सारा लेन-देन शुभम जायसवाल व उसके साथी ही देखते थे। शुभम जायसवाल एवं उसके पार्टनरों ने एबॉट कंपनी के अधिकारियों से मिलकर 100 करोड़ से अधिक का कफ सिरप खरीदा था, जिसमें ज्यादातर सिरप फर्जी खरीद-बिक्री बिल और ई-वे बिल बनाकर तस्करी के जरिए बेच दिया गया है।
रांची और गाजियाबाद में पुलिस एवं एसटीएफ की टीम द्वारा उसके गैंग के सौरभ त्यागी, विभोर राणा आदि को गिरफ्तार किया गया, तो शुभम जायसवाल अपने परिवार एवं पार्टनर वरुण सिंह और गौरव जायसवाल के साथ दुबई भाग गया। शुभम जायसवाल एक ऐप के माध्यम से बात करता है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में भी छापेमारी शुरू हुई। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले। इसी जांच के दौरान वाराणसी के दवा व्यापारी शुभम जायसवाल का नाम सामने आया।
शुभम जायसवाल के साथ ही उसके पिता भोला प्रसाद का भी नाम सामने आया है। उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। दोनों फरार हैं। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद और वाराणसी में गोदाम बनाकर इस कफ सिरप की सप्लाई यूपी से झारखंड, पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश और बिहार से नेपाल जा रही थी।
Tagsकोडीन सिरप केसलखनऊ एसटीएफअमित कुमार सिंहअमित टाटा गिरफ्तारशुभम जायसवालफेन्सेडिल कफ सिरपड्रग तस्करीउत्तर प्रदेशझारखंडगोदामअंतरराज्यीय सप्लाईबच्चों की मौतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





