उत्तर प्रदेश

Lucknow: गुस्साए दामाद ने सास-ससुर को उतारा मौत के घाट

Admindelhi1
3 July 2025 7:15 PM IST
Lucknow: गुस्साए दामाद ने सास-ससुर को उतारा मौत के घाट
x

लखनऊ: आज कल अजीनो गरीब खबरे सामने आने से लोगो के रिश्तो में अब डर सा बैठता जा रहा है। जिस दामाद को हमारे देश में भगवन विष्णु के रूप में पूजा जाता है आज कलयुग में वही दामाद (Son-in-law) काल बन गया है। ताजा घटना यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आ रही है। आलमबाग थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपति की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके दामाद ने कर दी। कभी जिस दामाद के पैर पूजे थे आज उसी ने अपने सास ससुर की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार देर रात आलमबाग इलाके के गढ़ी कनौरा की है। यहां पर दामाद ने अपने ही ससुर अनंतराम (55 वर्ष) और सास आशा (50 वर्ष) की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी दामाद का नाम जगदीप सिंह है, जो मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है। जगदीप सिंह और अनंतराम की बेटी पूनम की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी।

दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता था। जगदीश बुधवार रात अपने सास-ससुर के घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जगदीप जब पत्नी से लड़ाई करने लगा तो ससुर आकर समझाने की कोशिश करे तब आरोपी ने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंची सास पर भी चाकू से माकर हमला कर दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाने पर जगदीश भागने की कोशिश करने लगा। तभी स्थानीय लोगो ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया की घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे तो मृतक ससुर अनंतराम (55 वर्ष) और सास आशा (50 वर्ष) का काफी खून बाह चूका था और दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से आरोपी दामाद जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जगदीश का अपनी पत्नी पूनम के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पूनम अपने मायके में सास-ससुर के साथ रह रही थी, जिसके बाद इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया।

Next Story