- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ: अमित शाह ने की...
उत्तर प्रदेश
लखनऊ: अमित शाह ने की एयरपोर्ट पर एफटीआई-टीटीपी की शुरुआत
SHIDDHANT
11 Sept 2025 8:18 PM IST

x
LUCKNOW लखनऊ: स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीसीएसआईए) पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। गृह मंत्रालय के इमिग्रेशन ब्यूरो के फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (एफटीआई-टीटीपी) का शुभारंभ बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। इस अवसर पर उन्होंने एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर स्थापित समर्पित काउंटरों का भी अनावरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय पासपोर्ट धारकों और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारकों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाना है। इस सुविधा के लागू होने से यात्रियों को काउंटरों पर तेज निकासी की सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ कम होगी। सीसीएसआईए ने इसे अपनाकर एक बार फिर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाई है।
अधिकारियों के अनुसार, हवाई अड्डे पर एफटीआई-टीटीपी न केवल सुगम यात्रा का रास्ता खोलेगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और दक्षता दोनों सुनिश्चित करेगा। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा इस बात पर बल दिया है कि तकनीकी टूल्स के साथ-साथ हमें एक ट्रस्ट मल्टीप्लायर का काम भी करना चाहिए और आज का कार्यक्रम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सपने- स्पीड, स्केल और स्कोप को एफटीआई-टीटीपी में समाहित कर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के प्रयास का अगला चरण आज से शुरू हो रहा है
गृह मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और आव्रजन ब्यूरो के सहयोग से इस कार्यक्रम का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया एफटीआई-टीटीपी से जुड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद इमिग्रेशन ब्यूरो द्वारा सत्यापन कर ‘विश्वसनीय यात्रियों’ की श्वेतसूची बनाई जाएगी। इसके पश्चात चयनित प्रतिभागियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) या हवाई अड्डे पर नामांकन केंद्रों पर बायोमेट्रिक डेटा देना होगा। सीसीएसआईए प्रबंधन का कहना है कि यह पहल भारत की विमानन प्रणाली में नवाचार को बढ़ावा देगी और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को सहज बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगी।
TagsCCSIAलखनऊ हवाई अड्डाFTI-TTPअमित शाहइमिग्रेशनOCIभारतीय पासपोर्टअंतरराष्ट्रीय यात्राहवाई अड्डा सुविधाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





