उत्तर प्रदेश

Lucknow: सेवा विस्तार की संभावना के बीच नए डीजीपी के नाम भी चर्चा में

Admindelhi1
31 May 2025 5:39 PM IST
Lucknow: सेवा विस्तार की संभावना के बीच नए डीजीपी के नाम भी चर्चा में
x
यूपी के डीजीपी के चयन पर आज, होगा अंतिम निर्णय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार के सेवा विस्तार पर शनिवार यानी आज फैसला होगा। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अभी तक केंद्र सरकार ने इस बाबत कोई आदेश जारी नहीं किया है। शनिवार को वह सेवानिवृत्त होने वाले हैं। डीजीपी की सेवानिवृत्ति पर विदाई परेड आयोजित करने की परंपरा है। हालांकि इसे लेकर भी अभी तस्वीर साफ नहीं है।

डीजीपी के चयन को लेकर अब तक संघ लोक सेवा आयोग को कोई प्रस्ताव भेजे जाने की भी पुष्टि नहीं है। राज्य सरकार पिछले वर्ष डीजीपी के चयन के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश के पुलिस बल प्रमुख) चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2024 को मंजूरी जरूर दी थी, पर उसके तहत अब तक समिति का गठन भी नहीं किया गया है। ऐसे में प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने की दशा में डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को डीजीपी का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं।

Next Story