उत्तर प्रदेश

Lucknow: देश की जनसंख्या पर अम्बरीष का बयान, हिंदुओं की हिस्सेदारी घट रही

Admindelhi1
28 July 2025 8:30 PM IST
Lucknow: देश की जनसंख्या पर अम्बरीष का बयान, हिंदुओं की हिस्सेदारी घट रही
x

लखनऊ: विश्व हिन्दू परिषद उत्तर भारत में भी मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति के लिए आन्दोलन शुरू करेगी। विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अम्बरीष ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया​ कि संगठन के पदाधिकारी आगामी 7 से 21 सितंबर के बीच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन देंगे। इसके बाद महानगरों में जनसभाएं की जायेंगी। दूसरे चरण में विधानसभाओं के सत्र के दौरान विधायकों से व्यापक संपर्क किया जायेगा।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता अम्बरीष ने कहा कि देश की जनसंख्या बढ़ रही है और दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले हम लोग हैं। फिर भी हर जनगणना में 01 प्रतिशत हिन्दू घट रहा है। इसका कारण घुसपैठ व मतांतरण है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मतांतरण व लव जिहाद की घटनाएं सामने आ रही हैं शासन-प्रशासन के साथ ही हिन्दू समाज के लिए एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि लोभ व लालच के कारण हिन्दू मतांतरण नहीं करता है। श्रद्धा का भाव जब कमजोर होता है तब व्यक्ति मतांतरण करता है। उन्होंने बताया कि इस समय मतांतरण से सबसे अधिक पंजाब प्रभावित है। वहां तो गरीबी नहीं है। सिख क्यों ईसाई बन रहा है। इसका अर्थ यह है कि विदेशी षड़यंत्र है।

देश का व्यक्ति इतना प्रतिभावान है कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ दिख रहा है। हर क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। इसको रोकने का प्रयत्न चल रहा है। जाति, भाषा व प्रांत का भेद निर्माण कर हिन्दू के विरूद्ध हिन्दू समाज के लोगों ही को खड़ा करने का प्रयत्न चल रहा है।

अम्बरीष ने कहा कि नशा मुक्त समाज होगा तभी समाज सबल होगा। युवाओं में तेजी से बढ़ती नशे की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। बजरंग दल की ओर से हर वर्ष हम संस्कार सप्ताह चलाते हैं, जिसमें नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हैं। इस अभियान को बजरंग दल आगे बढ़ायेगा। इसके अंतर्गत विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Next Story