- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: आंधी बारिश के...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: आंधी बारिश के बाद सीएम योगी ने दिए राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश
Admindelhi1
10 April 2025 11:24 AM IST

x
"अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश"
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्षा, ओलावृष्टि, आंधी तूफान, वज्रपात के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देर रात से ही मौसम में बदलाव हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार की सुबह बारिश हुई है। मौसम पूरी तरीके से बदल गया है। आसमान में बादलों की वजह से दिन में अंधेरा छा गया।
Tagsलखनऊआंधी बारिशसीएम योगीराहत कार्यतेज़निर्देशLucknowstorm rainCM Yogirelief workfastinstructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





