उत्तर प्रदेश

Lucknow: नोएडा के बाद जालौन निवासी भी कोविड पॉजिटिव

Admindelhi1
24 May 2025 8:57 PM IST
Lucknow: नोएडा के बाद जालौन निवासी भी कोविड पॉजिटिव
x
जालौन का मरीज एम्स दिल्ली में पॉजीटिव मिला

लखनऊ: गाजियाबाद और नोएडा के बाद अब जालौन निवासी भी कोविड पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि जालौन का मरीज एम्स दिल्ली में पॉजीटिव मिला है।

केरल, गुजरात एवं कर्नाटक के बाद दो दिन पहले गाजियाबाद में चार मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। उनमें सर्दी जुखाम के लक्षण थे। उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद एक मरीज नोएडा में पाया गया, जो बेंगलुरु से लौटा था। शनिवार को जालौन निवासी मरीज एम्स में उपचार के लिए गया था, जांच के बाद पॉजिटिव पाया गया है। अब उसकी यात्रा इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न प्रदेशों और उत्तर प्रदेश में मिलने वाले मरीजों में सर्दी जुखाम जैसे ही लक्षण हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

जिस तरह से मौसम बदलने के बाद फ्लू होता है और तीन से पांच दिन में आसाम मिल जाता है। उसी तरह से इसमें भी आराम मिल जाएगा। यदि किसी मरीज को ज्यादा समस्या होती है तो उसकी जांच और उपचार के लिए अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्था की गई है

Next Story