उत्तर प्रदेश

Lucknow: थाने में एडीजी की पत्नी का हंगामा, दरोगा को जड़ा थप्पड़

Admindelhi1
5 Jun 2025 8:09 AM IST
Lucknow: थाने में एडीजी की पत्नी का हंगामा, दरोगा को जड़ा थप्पड़
x
जांच की मांग

लखनऊ: रिटायर्ड आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी को पत्र भेज कर यूपी के एक एडीजी रैंक के अफसर के बेटे के हजरतगंज पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में एक वरिष्ठ अफसर से जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में दो विरोधाभासी बातें सामने आ रही हैं। एक कहानी के अनुसार एडीजी के पुत्र ने नशे की स्थिति में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास अर्जुन नाम के एक सिपाही और एक पांडे दरोगा पर हमला किया और बाद में एडीजी की पत्नी ने थाना हजरतगंज में उस पांडे दरोगा को चांटा मारा। इसके विपरीत दूसरी कहानी के अनुसार इंस्पेक्टर और एसीपी हजरतगंज सहित पुलिस वालों ने एडीजी के बेटे से अकारण मारपीट की। अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उन्हें एक एडीजी का नाम बताया गया है, जो वर्तमान समय में डीजीपी कार्यालय में तैनात है,उन्होंने इसे एक गंभीर प्रकरण बताते हुए उस अफसर का नाम लिखते हुए डीजीपी से अविलंब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से इसकी जांच करा कर तथ्यों को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है।

Next Story