- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: अश्लील वीडियो...
Lucknow: अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, पति के खिलाफ एफआईआर

लखनऊ: लखनऊ में एक विवाहिता ने पति पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति दहेज के लिए पूरे परिवार के साथ प्रताड़ित करता है। यही नहीं जबरन उसके अश्लील वीडियो बनाए साथ ही बाथरूम से लेकर बेडरूम तक सीसीटीवी लगवा दिए। गोमतीनगर विस्तार पुलिस पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
तेलीबाग निवासी विवाहिता का कहना है कि गोमतीनगर विस्तार खरगापुर निवासी युवक से 10 फरवरी 2022 में शादी हुई थी। ससुराल वालों की मांग पर करीब 40 लाख रुपए दहेज में दिया। इसके बाद भी वह लोग शादी के दो माह बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान पता चला कि ससुराल वालों ने झूठ बोला था कि पति बैंक मैनेजर है, जबकि वह बेरोजगार था। जुआं और शराब का लती होने के साथ अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी हैं। इसकी जानकारी पर विरोध करने पर रोज मारपीट होने लगी। इसके साथ ही कारोबार करने के नाम पर दहेज में दस लाख रुपए और लाने की मांग की।
मांग न पूरी होने पर हाथ-पैर बांध कर कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद रोज परिजन मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते। यही नहीं एक बार सास, ससुर, ननद और पति ने पेट्रोल डालकर मारने का प्रयास भी किया। पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाने के लिए बेड रूम से लेकर बाथरूम तक में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इसके साथ ही जबरन अश्लील विडियो बना लिए। जिनकी कई क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता है। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





