- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: बीकेटी थाना...

लखनऊ: बीकेटी इलाके में बीते 10 जुलाई को एक युवक ने देर रात दो लोगों पर रास्ते में रोकने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवक नशे में धुत थे। पीड़ित ने बताया बाइक लूट की घटना के दौरान उसने डायल 112 पर शिकायत की थी। मौके पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा भी था ,जबकि दूसरा फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि थाने की पुलिस ने मुकदमा न लिखकर आरोपी युवक की चलानी कार्रवाई कर छोड़ दिया। वहीं पुलिस का कहना है लूट जैसी कोई घटना नहीं है। दो युवक शराब के नशे में लिफ्ट मांग रहे थे। इस दौरान हाथापाई हुई थी। हलांकि पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक़ बीकेटी इलाके में बीते 10 जुलाई की रात विनय सिंह की बाइक को लूट की नीयत से कठवारा मंझी पुल के पास दो अज्ञात लोगों ने रोका। विनय सिंह मामपुर बाना से मड़वाना जा रहे थे। इस दौरान उनसे बाइक लूट का प्रयास किया गया। पीड़ित विनय का कहना है कि ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी पकड़ा गया जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शनि बताया, दूसरा सरवन जोकि फरार हो गया।
पीड़ित के मुताबिक़ उसने डायल 112 को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को बीकेटी थाने ले आई। आरोप है कि थाने में पुलिस ने आरोपी को तीन दिन तक बैठाकर मामला दबाने की कोशिश की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने गम्भीर धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय केवल 151 में निपटा दिया। जबकि पकड़ा गया एवं फरार आरोपी पहले भी कई अपराधों में शामिल रहें है। पीड़ित विनय सिंह ने उच्च अधिकारियों से कठोर कार्रवाई की मांग की है।





