उत्तर प्रदेश

Lucknow: रेलवे ट्रैक पर हादसा, गर्भवती गाय की जान गई

Admindelhi1
24 Dec 2025 10:11 AM IST
Lucknow: रेलवे ट्रैक पर हादसा, गर्भवती गाय की जान गई
x

लखनऊ: मंगलवार,बीकेटी वंदेभारत इलाके के अस्ती क्रासिंग पर वंदेभारत की चपेट में आने से एक गर्भवती गाय की मौत हो गई। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी की गाय का पेट फट गया और बछड़ा पेट से बाहर आ गया। मामले में स्थानीय पुलिस और रेलवे की टीम ने पहुंचकर गाय और उसके बछड़े को मौके से हटाया गया। काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।

जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार शाम गोमती नगर रेलवे स्टेशन से दोपहर 3:10 पर वन्दे भारत ट्रेन 26504 लखनऊ से सहारनपुर को निकली। इस दौरान बीकेटी इलाके की अस्ती क्रासिंग पर एक गाय तेज रफ्तार वंदेभारत की चपेट में आ गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और फाटक से गुजर रहे इंजीनियर नीरज वर्मा ने बताया कि ट्रेन लखनऊ की तरफ से सीतापुर की और जा रही थी। फाटक बंद था,इस दौरान एक गाय बीच पटरी पर आ गई। दूसरी तरफ से ट्रेन आ रही थी।

ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाय उछलकर दूर जा गिरी। ट्रेन की टक्कर से गाय का पेट फट गया और बछड़ा निकलकर रेलवे टैक के किनारे जा गिरा।यह देखकर क्रासिंग पर खड़े लोगों में यह देखकर हड़कंप मच गया। ट्रेन को आगे जाकर रोकना पड़ा। काफी देर तक ट्रेन रुकी रही। हलांकि सूचना मामले में स्थानीय पुलिस और रेलवे की टीम ने पहुंचकर गाय और उसके बछड़े को मौके से हटाया गया। काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।

Next Story