उत्तर प्रदेश

Lucknow: फिल्म 'Phule' की रिलीज पर रोक के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Admindelhi1
21 April 2025 4:03 PM IST
Lucknow: फिल्म Phule की रिलीज पर रोक के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
x
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने फिल्म फुले की रिलीज रोकने पर सरकार को दलित विरोधी बताया

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने फिल्म फुले की रिलीज रोकने पर सरकार को दलित विरोधी बताया है। हजरतगंज स्थित जीपीओ पर प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दरअसल, सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में फिल्म फूले पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड के विरोध में रहा है। यह प्रदर्शन आप सांसद संजय सिंह के आह्वान पर शुरू हुआ था। जीपीओ पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। सरकार पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने फिल्म फुले की रिलीज पर सेंसर बोर्ड के जरिए रोक लगाया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने बताया है कि एक बजे कार्यकर्ता जीपीओ पर एकत्रित हो रहे थे, उससे पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और ईको गार्डेन में लाकर छोड़ दिया है। अब यहीं पर हम विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Next Story