- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: पंजाब से आया...

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान पंजाब में रहने वाले युवक के रूप में कर घटना की जानकारी परिवार को दी है।
नाका थाना प्रभारी ने शनिवार को बताया कि पांच सितंबर की रात 11 बजे के करीब इलाके के एक होटल मैनेजर का फोन आया। मैनेजर ने बताया कि हाेटल के कमरे के अंदर मौजूद व्यक्ति को कई बार आवाज देने के बावजूद भीतर से दरवाजा नहीं खाेला जा रहा है। उसे किसी अनहोनी की आशंका है। इस पर पुलिस फौरन वहां पहुंची और मौजूद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। मृतक की पहचान पंजाब के जालंधर का रहने वाला जतिंदर कुमार (25) के रूप में हुई है। मृतक के परिवार को घटना की जानकारी देते हुए मामले की जांच की जा रही है।
TagsलखनऊपंजाबयुवकहोटलमृतLucknowPunjabyouthhoteldeadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





