- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: मांझे में फंस...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: मांझे में फंस युवक के गर्दन में गहरा घाव , अस्पताल में भर्ती
Tara Tandi
24 Feb 2025 11:35 AM IST

x
Lucknow लखनऊ : बीबीडी माधव रेजिडेंसी के पास रविवार शाम को मांझे में फंस युवक के गर्दन में गहरा घाव हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की मदद से मां ने अस्पताल में भर्ती कराया। वह मां के साथ बाराबंकी जा रहा था।
बाराबंकी बरौली निवासी राम शंकर यादव विभूतिखंड में परिवार के साथ रहते है। रविवार शाम बेटा शुभम यादव मां मोहिनी को लेकर बाराबंकी जा रहा था। बीबीडी माधव रेजिडेंसी के पास पहुंचने पर शुभम की गर्दन में मांझा फंस गया। जिससे गर्दन में गहरा घाव हुआ और खून बहने लगा। दर्द से बिलखते हुए शुभम गर्दन पकड़ कर सड़क पर गिर गया। मोहिनी भी बेटे को देख घबरा गई। कुछ समझ नहीं आया। मदद के लिए शोर मचाने पर राहगीर जुटे। जिनकी मदद से मोहिनी बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।
गर्दन में लगे पांच टांके
इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह ने बताया कि शुभम को डॉक्टरों ने पांच टांके लगाए है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। लेकिन पतंगबाज कहीं नजर नहीं आए। फिलहाल शुभम अस्पताल में भर्ती है। परिवार ने तहरीर नहीं दी है।
Tagsucknow मांझे फंस युवकगर्दन गहरा घावअस्पताल भर्तीLucknow A young man got trapped in a manjhaneck got deep woundadmitted in hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





