उत्तर प्रदेश

Lucknow: बिजली उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा, बिल में कटौती

Admindelhi1
30 Dec 2025 11:33 AM IST
Lucknow: बिजली उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा, बिल में कटौती
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए साल पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा तोहफा दिया गया है. बिजली विभाग ने साल 2026 के जनवरी महीने में बिजली के बिल पर 2.33 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है. ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं का नए साल पर बिजली का बिल कम रहेगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी.

दरअसल उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी यूपीपीसीएल ने ईंधन अधिभार शुल्क को लेकर आदेश जारी किया है. जिसके तहत जनवरी महीने में बिजली के बिल में 2.33% छूट रहेगी और एक महीने के लिए बिजली की दरें कम हो जाएंगी. इससे करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं का नए साल के पहले महीने का बिल कम आएगा.

जनवरी महीने में कम आएगा बिजली का बिल

उत्तर प्रदेश में यूपीपीसीएल प्रत्येक महीने विद्युत का फ्यूल सरचार्ज निर्धारित किया जाता है. आदेश के तहत अक्टूबर महीने के ईंधन अधिभार का समायोजन जनवरी 2026 में किया जाएगा. जिसका लाभ बिजली के सभी तरह के उपभोक्ताओं को मिलेगा और प्रदेश के उपभोक्ताओं को करीब 141 करोड़ रुपये का सीधा लाभ होगा.

इससे पहले सितंबर 2025 का ईंधन अधिभार दिसंबर में 5.56 प्रतिशत की दर से लिया गया था, जिससे उपभोक्ताओं को क़रीब 264 करोड़ रुपये का नुक़सान उठाना पड़ा था. यूपी राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के पहले से ही 33,122 करोड़ रुपये सरप्लस बिजली कंपनियों के पास हैं.

अवधेश वर्मा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 18,592 करोड़ रुपये का सरप्लस जुड़ने की संभावना है. इससे बिजली उपभोक्ताओं को 51 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का सरप्लस बिजली कंपनियों पर बना हुआ है. उन्होंने कहा कि जब तक ये सरप्लस बिजली कंपनियों पर है उपभोक्ताओं से तब तक अधिभार शुक्ल न वसूला जाए. बल्कि जो समायोजन करना है वो सरप्लस से ही करना चाहिए. जब ये सलप्लस खत्म हो जाए इसके बाद ही उपभोक्ताओं से ईंधर अधिभार लिया जाए.

Next Story