उत्तर प्रदेश

Lucknow: दबंगों द्वारा एक विवाहिता के पति पर जानलेवा हमला हुआ

Admindelhi1
13 Sept 2024 9:12 AM IST
Lucknow: दबंगों द्वारा एक विवाहिता के पति पर जानलेवा हमला हुआ
x
तीन फायर झोंक फरार हुए बदमाश

लखनऊ: राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र से दबंगों द्वारा एक विवाहिता के पति पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान करने और असलहे से हमला करने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता जुही सिंह उर्फ प्रीती सिंह पत्नी राहुल सिंह निवासिनी विराम खण्ड ने थाना गोमतीनगर पर सूचना दी कि बुधवार रात 10 बजे पीड़िता के पति राहुल सिंह पुत्र स्व भारद्वाज सिंह से मिलने धनन्जय सिंह पुत्र राम सहोदय सिंह निवासी विपुल खण्ड गोमतीनगर पीड़िता के निवास पर अपनी होंडा सिटी गाड़ी से पहुंचा और घर के बाहर गाड़ी में बैठकर बातचीत कर रहे थे।

तभी 4-5 लोग अज्ञात डंडा व देशी कट्टा लेकर आये और उसके पति राहुल सिंह को व धनन्जय सिंह को जान से मारने की नियत से तीन फायर किये जिसमें धनन्जय सिंह घायल हो गये तथा राहुल बाल बाल बचे गये। इसके बाद भागने की कोशिश की तब डंडों व कट्टे की बट से मारा। जिससे धनन्जय सिंह व राहुल के शरीर में काफी चोटे आई है। 2-3 दिन पूर्व अविनाश सिंह उर्फ सिन्कू सिंह निवासी ग्रीन वुड गोमती नगर लखनऊ का निवासी है, जिसके द्वारा के पति राहुल सिंह व धनन्जय सिंह को जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसका अंजाम अविनाश सिंह उर्फ सिन्कू द्वारा चार अज्ञात लोगों के साथ आपसी षड़यन्त्र करके घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story