- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: कस्टम की...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: कस्टम की कार्रवाई में हाइड्रोपोनिक वीड की बड़ी बरामदगी
Admindelhi1
17 Sept 2025 11:01 AM IST

x
लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। दोनों यात्री बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे थे। यात्रियों के नाम आबिद मेमन और आमिर खान बताए जा रहे हैं। एक्सरे स्कैनिंग में संदिग्ध बैग पकड़ाया। ग्रे रंग के ट्रॉली बैग से कुल 4 किलो 471 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ।
ड्रग्स 8 पैकेटों में पैक था और प्लास्टिक कवरिंग में हरे रंग के फूल-फ्रूटिंग टॉप्स जैसी सामग्री पाई गई। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 49 लाख रुपए आंकी गई है। कस्टम विभाग की इस कार्रवाई ने ड्रग माफिया नेटवर्क को करारा झटका दिया है।
Tagsलखनऊकस्टमकार्रवाईहाइड्रोपोनिकवीडबड़ी बरामदगीLucknowCustomsactionhydroponicweedmajor seizureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





