उत्तर प्रदेश

Lucknow: होली से पहले यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुई

Admindelhi1
5 March 2025 9:57 AM IST
Lucknow: होली से पहले यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुई
x

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। वाराणसी कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिल रसन को आईजी, डायल 112 लखनऊ नियुक्त किया गया है। वहीं, अपर्णा गुप्ता को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से हटाकर डीजीपी हेडक्वार्टर अटैच कर दिया गया है। यह फेरबदल पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

तबादलों की सूची:

1. डॉ. के एजिल रसन – पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), डायल 112 लखनऊ

2. मनोज सोनकर – पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), पीएसी वाराणसी सेक्टर

3. शगुन गौतम – पुलिस अधीक्षक (SP), पीटीसी सीतापुर

4. राजेश कुमार सिंह – संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint CP), वाराणसी

5. देवरंजन वर्मा – पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), रूल मैनुअल

6. आशीष श्रीवास्तव – पुलिस उपायुक्त (DCP), लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट

7. अपर्णा गुप्ता – डीजीपी हेडक्वार्टर से अटैच

8. सूरज कुमार राय – सेनानायक, 6वीं वाहिनी PAC मेरठ

Next Story