- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: आकाशीय बिजली...
Lucknow: आकाशीय बिजली से यूपी में 25 की मौत, मुआवजे के निर्देश जारी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के लिहाज से संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। यहां बता दें कि 14 व 15 जून को बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत हुई है।
सीएम ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नजर रखें। बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में मेघगर्जन के साथ ही वज्रपात अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेम आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान भी है।
यहां मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हरदोई, फरुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।





