- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: यूपी में 16...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए सोमवार देर रात और मंगलवार को कुल 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, इटावा और कन्नौज सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अयोध्या के डीएम चन्द्र विजय सिंह को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग बनाया गया है। वहीं, निखिल टीकाराम फुण्डे, जो चंदौली के डीएम थे, अब अयोध्या के नए डीएम होंगे।
प्रयागराज नगर निगम के आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, जौनपुर के सीडीओ सीलम साईं तेजा को प्रयागराज का नगर आयुक्त बनाया गया है।
गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का सीडीओ नियुक्त किया गया है। अमेठी की डीएम निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन की निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव शिपु गिरि को सहारनपुर का नगर आयुक्त और राष्ट्रीय आयुष मिशन के निदेशक महेंद्र वर्मा को रेरा (RERA) सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
कन्नौज के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को इटावा का डीएम बनाया गया है, जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इटावा के डीएम अवनीश कुमार राय अब बदायूं के डीएम होंगे। वहीं, बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त, सीडीओ मुजफ्फरनगर संदीप भागिया को अपर आयुक्त, राज्य कर विभाग (गौतमबुद्धनगर) बनाया गया है। मेरठ के संयुक्त मजिस्ट्रेट कंडारकर कमल किशोर देशभूषण को मुजफ्फरनगर का नया सीडीओ और प्रतीक्षारत आईएएस राजकुमार को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
संभल में तैनात किए गए तीन पीसीएस अधिकारी
प्रदेश सरकार ने संभल की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तीन पीसीएस अधिकारियों की तैनाती भी की है।
सुधीर कुमार, एसडीएम अलीगढ़ से नगर मजिस्ट्रेट, संभल
विकास चंद्र, एसडीएम कुशीनगर से एसडीएम, संभल
आशुतोष तिवारी, एसडीएम बस्ती से एसडीएम, संभल
सरकार का यह कदम प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





