उत्तर प्रदेश

Lucknow: 1165 मृतक आश्रितों को नौकरी का तोहफा, यूपी सरकार का बड़ा एलान

Admindelhi1
25 April 2025 3:15 PM IST
Lucknow: 1165 मृतक आश्रितों को नौकरी का तोहफा, यूपी सरकार का बड़ा एलान
x
"1165 लोगों को मिलेगा लाभ"

लखनऊ: परिवहन निगम में मृतक आश्रित को नौकरी मिल सकेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के इस फैसले से 1165 मृतक आश्रितों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्ष 2016 में मृतक आश्रित कोटे के तहत नियुक्ति हुई थी, परंतु 2020 में कोरोना जैसी महामारी के आ जाने से मृतक आश्रित कोटे के तहत नियुक्ति नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम जैसे ही लाभ की स्थिति में आया वैसे ही विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया।

दया शंकर सिंह ने बताया कि मृतक आश्रित कोटे के तहत नियुक्ति होने से परिवहन निगम में कर्मियों की कमी पूरी होगी। जनशक्ति में वृद्धि होगी,जिसका सीधा लाभ परिवहन निगम की आय पर पड़ेगा। परिवहन निगम की बसों की संचालन बेहतर होने से प्रदेश के लोगों को भी बेहतर परिवहन सुविधाएं मुहैया होंगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही मृतक आश्रित कोटे के तहत उनके आश्रितों को नियुक्ति प्रदान कर दी जाएगी।

Next Story