उत्तर प्रदेश

गुरुग्राम से प्रेमी युगल भाग कर उत्तराखंड जा रहे थे ,बाइक सवार युगल को अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर

Tara Tandi
11 May 2024 12:10 PM GMT
गुरुग्राम से प्रेमी युगल भाग कर उत्तराखंड जा रहे थे ,बाइक सवार युगल को अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर
x
अमोराहा : हरियाणा के गुरुग्राम से उत्तराखंड भाग रहा प्रेमी युगल गजरौला थाना क्षेत्र में कांकाठेर के निकट हाईवे पर हादसे में घायल हो गया। घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। उनके परिजनों को सूचना दी।
हादसा कांकाठेर के निकट हुआ। बाइक सवार प्रेमी युगल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों द्वारा हादसे की सूचना देने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां पर उपचार के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि प्रेमी युवक मुस्लिम है, जबकि उसकी प्रेमिका हिंदू है। दोनों ने खुद को हरियाणा के गुरुग्राम का निवासी बताया। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया कि वह उत्तराखंड जा रहे थे।
अचानक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों के परिजनों को फोन किया। प्रेमी युगल को थाना लाया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हरियाणा पुलिस और प्रेमी युगल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह वहां से चल दिए हैं।
Next Story