उत्तर प्रदेश

शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया युवती का यौन शोषण

Admin4
1 July 2023 12:03 PM GMT
शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया युवती का यौन शोषण
x
लखनऊ। सआदतगंज थाने में एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि प्रेमी शादी का झांसा देते हुए उसका यौन शोषण करता था। गर्भवती होने पर आरोपित ने जबरन गर्भपात करा दिया। निकाह का दबाव बनाने पर प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया।
सआदतगंज प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र ने बताया कि, युवती तलाकशुदा है। उसकी दोस्ती कासिफ से हुई। युवती का आरोप है कि कासिफ ने उसे निकाह का झांसा दिया। जिसके बाद कासिफ सआदतगंज में किराए के मकान में उसके साथ रहने लगा। आरोपित उसका यौन शोषण भी करने लगा। जब वह गर्भवती हुई तो आरोपित ने जबरन दवा लिखा गर्भपात करा दिया। जिसके बाद आरोपित उसे छोड़कर अपने घर चला गया।
आरोप है कि कासिफ को तलाशते हुए पीड़िता के घर पहुंची और निकाह का दबाव बनाने लगी। इस पर आरोपिते के भाई सारिक और फैज ने गालियां देते हुए उसे भगा दिया। गत 25 मई की रात पीड़िता घर में मौजूद थी। इसी बीच कासिफ अपने भाईयों के लेकर उसके पास पहुंचा और मारपीट की। आरोपितों की धमकी और मारपीट से आहत होकर पीड़िता ने सआदतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Next Story