उत्तर प्रदेश

गर्लफ्रेंड की हत्या कर प्रेमी ने खाया जहर

Admin4
6 April 2023 1:00 PM GMT
गर्लफ्रेंड की हत्या कर प्रेमी ने खाया जहर
x
गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नंदग्राम इलाके में गुरुवार सुबह बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां पुलिस कस्टडी में उसका इलाज जारी है।
दरअसल, नंदग्राम थाना क्षेत्र के गांव घूकना में ये वारदात करीब गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे हुई। यहां 20 वर्षीय दीपमाला यादव घर पर अकेली थी। उसके मां-बाप पूजा करने के लिए मंदिर गए थे। घर के पीछे से बुलंदशहर जिले में सलेमपुर गांव का रहने वाला 26 वर्षीय राहुल चौधरी घुस आया। तमंचे से गोली मारकर दीपमाला की हत्या कर दी। इस वारदात के तुरंत बाद राहुल ने जहर खा लिया।
वहीं गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग आए तो दीपमाला मृत पड़ी थी। जबकि लड़के के मुंह से झाग निकल रहा था। जरा भी दे मामले में जानकारी देते हुए नंदग्राम ACP रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लड़के का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। हालत ठीक होने के बाद उससे हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका दीपमाला के मामा बुलंदशहर जिले के सलेमपुर गांव में रहते हैं। इसके चलते दीपमाला का सलेमपुर गांव में अक्सर आना-जाना होता रहता था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसकी राहुल से मित्रता हो गई। फिलहाल इस वारदात की वजह क्या है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Next Story