- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रेमिका को नया फोन...
उत्तर प्रदेश
प्रेमिका को नया फोन देने आया प्रेमी ,मोहल्ले के लोगों ने की पिटाई
Tara Tandi
6 May 2024 3:28 PM IST

x
बरेली : बरेली के मोहल्ला सूफी टोला में रविवार रात एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि वह एक बच्चे को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचाकर श्यामगंज चौकी पुलिस बुला ली। पुलिस युवक को थाने ले गई। पूछताछ में युवक ने जो बताया, उसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।
युवक ने बताया कि वह उत्तराखंड के सितारगंज का निवासी है। यहां उसके रिश्तेदार रहते हैं। उनकी बेटी से वह प्यार करता है। उसे नया मोबाइल फोन देने आया था। जब वह रिश्तेदार के दरवाजे पर अंधेरे में खड़ा था तो लोगों ने उसे चोर समझकर सवाल करने शुरू कर दिए, जिससे वह डर गया। इससे वह बाइक लेकर गली से भागने लगा।
युवक के मुताबिक वह मोहल्ले से बाहर निकलने का रास्ता भूल गया तो एक बच्चे को मदद के लिए बाइक पर बैठा लिया। उसके पीछे आ रहे लोगों ने उसे बच्चा चोर बताकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास से नया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक के घरवालों को बुलाया है।
Tagsप्रेमिका फोन देनेआया प्रेमीमोहल्ले लोगोंपिटाईGirlfriend callsboyfriend comespeople in the neighborhood beat himजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





