- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस हिरासत से फरार...
हल्द्वानी। पहले एक फौजी के बंद घर में चोरी और फिर उसी घर को बेचने की कोशिश। आरोपी पकड़ा गया तो पता लगा कि वह आशिक मिजाज है और सिर्फ गर्लफ्रैंड के शौक पूरे करने के लिए वह वारदातें करता है। हालांकि आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया और फिर वारदातें की। आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया और अब आरोपी फिर पुलिस की हिरासत में है। पिछले 12 महीनों में नैनीताल पुलिस 24 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि इस माह चार इनामी गिरफ्तार हुए हैं।
20 हजार के इस इनामी अभियुक्त का नाम मनीष कुमार आर्य पुत्र रंजित राम उर्फ रणवीर राम निवासी प्रगतिशील बिहार मुखानी है। इसे एसओजी ने अमरावती कॉलोनी मुखानी रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस हिरासत से भागने के बाद एक दरोगा को सस्पेंड भी किया गया था। जिसके बाद इसने गौला बैराज काठगोदाम निवासी पत्रकार दीपक भंडारी के मां के गले से मंगलसूत्र लूटा। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में माल बरामद किया है।
पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, हे.का. त्रिलोक रौतेला, का. अनिल गिरी व का. दिनेश नगरकोटी थे। इसके अलावा पुलिस ने 10 हजार के इनामी नवीन सिंह रावत पुत्र टीकेन्द्र सिंह रावत निवासी छिनकोट अस्कोट पिथौरागढ को एएसआई कृष्ण कुमार, हे.का. मनोज कुमार व का. संजीव राज ने गिरफ्तार किया। 25 सौ के इनामी गुड्डू पुत्र बुद्ध सेन निवासी लोहारी विरासतगंज बरेली उप्र, 25 सौ के इनामी योगेश पुत्र तुरा राम निवासी लोहारी विरासतगंज बरेली उप्र को हैड़ागज्जर रामपुर रोड से जंगल जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया।
जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।