उत्तर प्रदेश

जान के दुश्मन: प्रेम-प्रसंग का भाई ने किया विरोध, बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर किया जानलेवा हमला

jantaserishta.com
8 April 2022 5:21 PM IST
जान के दुश्मन: प्रेम-प्रसंग का भाई ने किया विरोध, बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर किया जानलेवा हमला
x
जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (UP Gorakhpur) में एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. दरअसल, लड़की का भाई बहन के प्रेम-प्रसंग का विरोध कर रहा था. इस मामले की शिकायत पीड़ित युवक की मां ने पुलिस से की. जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने लड़की व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.



इस मामले के बारे में SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र अधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिया ने आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को रुखसाना नाम की महिला ने गुलरिया पुलिस से शिकायत कर कहा कि उसके पुत्र इरशाद पर जानलेवा हमला किया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया.


रुखसाना ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि इरशाद पर जानलेवा हमला उसकी बहन आफरीन और उसके प्रेमी सूरज यादव ने किया. इरशाद इन दोनों के प्रेम-प्रसंग को लेकर विरोध कर रहा था. इसी वजह से आफरीन ने जानलेवा हमले की साजिश रची. पुलिस ने इस मामले में प्रेमी सूरज यादव और आफरीन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story