उत्तर प्रदेश

विनय सहित हर वार्ड में खिलेगा कमल: विजय दुबे

Admin Delhi 1
26 April 2023 1:07 PM GMT
विनय सहित हर वार्ड में खिलेगा कमल: विजय दुबे
x

कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव को भी पूरी गंभीरता से ले रही है। हरपल चुनावी मोड में रहने वाली पार्टी विरोधियों के लिए स्थानीय निकाय चुनावों में भी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी की तरफ से निकाली गई विकास रथ यात्रा मंगलवार को कुशीनगर, पडरौना और कप्तानगंज नगर निकाय में भ्रमण किया, जिसमें वक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशीयों को विजय दिलाने का अपील किया गया। विकास रथ यात्रा सुबह 11:35 बजे पडरौना नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रवेश करते ही पडरौना में बड़े ही गर्मजोशी के साथ युवाओं में नगर से पुनः विनय जायसवाल को जिताने के समर्थन में अजीबोगरीब जोश दिखी।

पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनय जायसवाल युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य शुभम प्रताप शाही, मण्डल अध्यक्ष विकास दीक्षित और मनीष विश्वकर्मा के नेतृत्व में हजारों भाजपाई कार्यकर्ता भव्य स्वागत किया गया। रथ यात्रा के साथ चल रहे सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमड़ा जनसैलाब गवाही दे रहा है कि पडरौना नगर पालिका परिषद कमलमय हो चुका है। अध्यक्ष पद प्रत्याशी विनय जायसवाल सहित के सभी 25 वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित है।

रथ यात्रा पर सवार विनय को मोहल्ले वाशियों ने फूलों की वर्षा कर किया स्वागत

पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनानी है।विकास कार्यों को और गति देनी है। हमारे पास कानून-व्यवस्था, विकास, बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा है। अध्यक्ष पद के साथ ही हर वार्ड में जीतना है। इस अवसर पर यात्रा संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह,रथ प्रमुख नमो नारायण मौर्य, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल, बलिराम यादव, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रताप दूबे, हरिओम कुशवाहा, महेश रौनियार, राधेश्याम गुप्ता, मनीष जायसवाल बुलबुल सहित सैंकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story