उत्तर प्रदेश

उपचुनाव में सभी जगहों पर खिलेगा कमल - ब्रजेश पाठक

Admin4
14 Nov 2022 11:04 AM GMT
उपचुनाव में सभी जगहों पर खिलेगा कमल - ब्रजेश पाठक
x
उन्नाव। शहर में श्रीमद्भागवत कथा में आये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया उपचुनाव में सभी जगहों पर कमल खिलेगा। कहा कि मैनपुरी, खतौली व रामपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। तीनों जगह पर भाजपा ही जीतेगी। पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा पर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही घोषणा करेगा।
मैनपुरी में अर्पणा यादव के चुनावी उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर वह कुछ नहीं कह सकते। केंद्रीय नेतृत्व ही निर्णय लेगा।
डेंगू मरीज बढ़ने के बाद भी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब होने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जानकारी मिली है। जल्द ही अधिकारियों की बैठक बुलाऊंगा। अपराध बढऩे के सवाल पर कहा कि आंकड़े देखिए तो घटनाओं का ग्राफ कम हुआ है। योगी सरकार में जो भी अपराध में संलिप्त मिलेगा उस पर कड़ी कार्रवाई जरूर होगी।
Admin4

Admin4

    Next Story