- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Loni: खुद को चाकू...
उत्तर प्रदेश
Loni: खुद को चाकू मारने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत
Admindelhi1
3 April 2025 1:45 PM IST

x
परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया
लोनी: कोतवाली क्षेत्र के चौधरी चौक वार्ड नंबर 47 में युवक ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पेट पर वार कर लिया। चाकू लगने से घायल युवक को परिजन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
चौधरी चौक इलाके में रहने वाले वकील अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा शादाब (28) नशे का आदी था। परिजन उसे नशा करने से रोकते थे। लेकिन वह परिजनों की बात को नहीं सुनता था। मंगलवार शाम शादाब नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने रसोई में रखे चाकू को उठाया और खुद को मार लिया। तभी परिजन मौके पर पहुंचे। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया है।
Tagsलोनीक्राइम न्यूज़खुदचाकूमारनेयुवकइलाजमौतLonicrime newshimselfknifekillyoung mantreatmentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





