- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Loni: रूप नगर कॉलोनी...
उत्तर प्रदेश
Loni: रूप नगर कॉलोनी में घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट
Admindelhi1
2 April 2025 1:31 PM IST

x
लोनी: कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर कॉलोनी में यामीन पुत्र अब्दुल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहल्ले में रहने वाले टीपू व उसके दो भांजे से रविवार को उनके छोटे बेटे नासिर की कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे टीपू अपने दोनों भांजे के साथ उनके घर आया और उनके दूसरे बेटे नाजिम के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बेटे नाजिम के साथ मारपीट की।
इस दौरान बीच बचाओ करने आए रिश्तेदार आदिल निवासी अशोक विहार के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद नाजिम पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsलोनीरूप नगर कॉलोनीघरघुसकरयुवकमारपीटLoniRoop Nagar Colonyhouseenteredyouthassaultजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





