उत्तर प्रदेश

Loni: होटल पर अचानक हमला, कर्मचारी के साथ मारपीट का सनसनीख़ेज़ वीडियो वायरल

Admindelhi1
21 May 2025 3:19 PM IST
Loni: होटल पर अचानक हमला, कर्मचारी के साथ मारपीट का सनसनीख़ेज़ वीडियो वायरल
x
होटल में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट

लोनी: बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास होटल में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वीडियो में दो महिलाओं व पांच युवक मारते हुए दिख रहे हैं। होटल संचालक उज्ज्वल ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे सलमान निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद उत्तर पूर्वी दिल्ली अपनी महिला मित्र के साथ होटल पर पहुंचा।

होटल में उसने कमरा बुक किया और दोनों कमरे में चले गये। जहां दोनों के बीच किसी बात के लिए कहासुनी हो गई। कमरे से बाहर आने पर युवक ने महिला मित्र के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। होटल के कर्मचारी ने बीच बचाव कर दोनों को समझा बुझाकर वहां से भेज दिया। आरोप है कि सोमवार शाम युवक पांच साथियों व दो महिलाओं के साथ दोबारा होटल पहुंचा। होटल में अंदर आते ही महिला ने काउंटर के पास सो रहे कर्मचारी गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों के पास चाकू व उस्तरे भी थे। कर्मचारी के जेब में रखे रुपये भी लूटकर ले गए। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि होटल मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सलमान निवासी निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद उत्तर पूर्वी दिल्ली को हिरासत में लिया गया है।

Next Story