उत्तर प्रदेश

Loni: पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले को दबोचा

Admindelhi1
13 May 2025 4:17 PM IST
Loni: पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले को दबोचा
x
"अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही"

लोनी: पुलिस ने चेकिंग के दौरान किशोरी को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में भागे हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी छत से कूद गई थी। छत से कूदने के बाद किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कॉलोनी में रहने वाले युवक व उसके साथी ने आते जाते समय उनकी बेटी के फोटो खींच लिए थे।

आरोप है कि युवक और उसका साथी फोटो को एआई तकनीक से अश्लील बनाकर बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे। जिस पर बेटी ने छत से कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया था। एसीपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी अनस निवासी लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

Next Story